यूट्यूब की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी 2023 - नया यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP)

YouTube से धन कमाना अब और भी आसान हो गया है। नई पॉलिसी से व्लॉगर्स यानि यूट्यूबर लोगों की संख्या बढ़ना तय है। यूट्यूब ने ऐप से पैसे कमाने का तरीका अब और भी आसान कर दिया है। अब कम सब्सक्राइबर से भी चैनल मोनेटाइज किया जा सकता है। आईये जानते हैं कि यूट्यूब की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी में क्या नया है।

YouTube से कमाई करना अब और आसान होने वाला है, क्योंकि कंपनी ने अपने 'YouTube Partner Programme' (YPP) में नये बदलाव किए हैं। आम भाषा में कहें तो मोनेटाइजेशन के लिए जरूरी क्राइटेरिया को कम कर दिया गया है। जहां पहले इसके लिए कम से कम 1 हजार सब्सक्राइबर जरूरी होते थे वहीं अब सिर्फ 500 सब्सक्राइबर भी काफी होंगे। इसके साथ पब्लिक वॉच टाइम और शॉर्ट्स के व्यू में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा चैनल पर कम से कम तीन वैध वीडियो भी अपलोड हों। आईये जानते हैं कि कब से होंगे ये बदलाव और क्या फायदे होंगे।

यूट्यूब की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी

यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) मतलब वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से पैसा कमाने की पहली सीढ़ी है। एक बार जो आप इसके लिए योग्य हो गए तो यूट्यूब विज्ञापन से होने वाली कमाई आपसे साझा करने लगता है। इसके साथ आपको यूट्यूब के अन्य बहुत सारे रिसोर्स और फीचर्स का एक्सेस भी मिल जाता है। यूट्यूब की क्रिएटर सपोर्ट टीम भी हेल्प के लिए आपको उपलब्ध होने लगती है। बस इसी YPP प्रोग्राम को यूट्यूब ने अब अधिक आसान बना दिया है। इसके निम्नलिखित तीन जरूरी क्राइटेरिया हैं।

  1. यूट्यूब चैनल के कम से कम 500 सब्सक्राइबर होने चाहिए। पहले इसके लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर की जरूरत होती थी।
  2. यूट्यूब चैनल का एक साल का वॉच टाइम भी 4000 घंटे की जगह 3000 घंटे कर दिया गया है।
  3. सबसे बड़ा बदलाव शॉर्ट्स के व्यू में किया गया है। पहले इसके लिए 90 दिन में 10 मिलियन यानि 1 करोड़ व्यूज की जरूरत होती थी। लेकिन नई पॉलिसी के बाद महज 3 मिलियन यानी कि 30 लाख व्यू से ही चैनल को मोनेटाइज किया जा सकता है।

नया यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP)

पुरानी यूट्यूब मोनेटाइजेशन पॉलिसी यूट्यूब की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी
सब्सक्राइबर की संख्या: 1000 500
पब्लिक वॉच टाइम: 4000 घंटे 3000 घंटे
शॉर्ट्स के व्यू: 90 दिन में 10 मिलियन अथवा 1 करोड़ 90 दिन में 30 लाख केवल

यूट्यूब की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी कब शुरू होगी?

नई पॉलिसी 13 जून से ही प्रभावी हो गई है।

यूट्यूब चैनल से पैसे कैसे कमाये जा सकते हैं?

पैसे कमाने के लिए यूट्यूब चैनल की कम से कम क्या योग्यता है वो तो जान लिया, लेकिन इस दरवाजे की भी एक चाबी है। मतलब लॉगिन प्रोसेस क्या है वो भी जान लीजिए। इसके लिये निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  1. अपने फोन या लैपटॉप में ‘YouTube Studio’ में लॉगिन कीजिए।
  2. प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करके ही Earn का ऑप्शन नजर आएगा।
  3. Apply बटन पर टैप कीजिए और दी गई सारी शर्तों को पढने के बाद एक्सेप्ट कीजिए।
  4. उसके बाद स्क्रीन पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अपना ‘AdSense’ अकाउंट सेटअप कीजिए।
  5. इतना करते ही आपकी एप्लीकेशन यूट्यूब के पास रिव्यू के लिए चली जाएगी। एक महीने के भीतर आपको YES या NO का जवाब मिल जाएगा।

एक बात का ध्यान रखें कि ऐड सेंस आपके चैनल पर लागू होगा या नहीं वो पूरी तरीके से यूट्यूब पर निर्भर करेगा। य़दि आपकी अर्जी रिजेक्ट हो गई हो तो एक महीने बाद फिर से अप्लाई कर सकते हैं। उदाहरण के लिये आप IndiaJoining Youtube Channel देख सकते हैं। अब क्या, जाइए शॉर्ट्स बनाइए और पैसे कमाना स्टार्ट कीजिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने